सरकेगुड़ा में अंधाधुंध फायरिंग में 7 नाबालिग समेत 17 की गई थी जान, 9वीं बरसी पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, मरकाम ने कहा सरकार दिलाएगी न्याय

बीजापुर। बीजापुर जिले के सरकेगुड़ा में 9 साल पहले हुए हत्याकांड की 9वीं बरसी पर बीते तीन दिनों से हज़ारों ग्रामीणों इकट्ठा हो रहे हैं, आज यहां स्मारक बना कर ग्रामीणों ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी है।

बता दें कि सरकेगुड़ा में 28 जून 2012 की रात सुरक्षाबलों ने सारकेगुड़ा, कोत्तागुडा और राजपेटा के खुले मैदान में बीज पंडुम मना रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 7 नाबालिग सहित 17 निर्दोष लोग मारे गए थे।

वहीं आज PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बस्तर में हो रहे प्रदर्शनों पर कहा है कि राज्य सरकार के कामकाज के चलते नक्सली परास्त हुए हैं, नक्सली आदिवासियों को आगे कर लड़ाई लड़ रहे हैं, सारकेगुड़ा घटना को लेकर उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के चलते कार्रवाई में देरी हो रही है, झीरम और सारकेगुड़ा पर सरकार गंभीर है, नक्सल घटनाओं में पीड़ितों को सरकार न्याय दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *