विकास की सौगात! ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़…खुशहाल छत्तीसगढ़’ अब महज नारा नहीं बल्कि हकीकत है जीता-जागता

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सक्षम नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने ढाई साल कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में विकास को नया आयाम दिया, लोगों से किए तमाम बड़े वादों को पूरा कर दिखाया है। कोविड काल में भी सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा और जनता की जरूरतों के मुताबिक जनता के हित में योजनाएं बनाई और उनके क्रियान्वयन के लिए लगातार समीक्षा बैठकें भी ली। सीएम के प्रयासों का ही नतीजा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा अब धरातल पर आकार ले रहा है। छत्तीसगढ़ में चल रही विकास गतिविधियों के बारे में हम नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया से बातचीत भी करेंगे।

छत्तीसगढ़ में जबसे कांग्रेस की सरकार ने जनसेवा की बागडोर थामी है, तब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश ने निरंतर प्रगति के नए सोपान तय किए। सरगुजा से बस्तर तक और राजनांदगांव से धमतरी तक विकास की नई लहर आज दौड़ रही है। भूपेश सरकार ने जनता की आकांक्षाओं, इच्छाओं और ज़रूरतों को भी समझा और उन नीतियों पर अमल किया, जो सीधे तौर पर आम आदमी के हित में हो। कोरोना संकट के दौरान भी भूपेश सरकार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल लोकार्पण और विकास कार्यो की सौगात दी। बीते 15 दिनों में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अलग-अलग जिलों को 7 हजार करोड़ से अधिक लागत की विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। विकास कार्यो की सौगातों पर नजर डालें तो 14 जून को जशपुर जिले में 250 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसी दिन वर्चुअली रायगढ़ जिले को भी 308 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।

इसी तरह 15 जून को बलरामपुर जिले को सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 77 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। वहीं 16 जून को कोरिया में 215 करोड़ से अधिक और सूरजपुर में 244 करोड़ 40 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम वर्चुअल माध्यम से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से रूबरू भी हुए। इस दौरान ओडगी ब्लॉक में बच्चों के लिये 50 बिस्तर का स्वास्थ्य सेंटर बनवाने की घोषणा भी की। इसके अलावा कोरबा, जांजगीर-चांपा और बस्तर संभाग के जिलों के लिए भी करोड़ों की लागत से विकास कार्यों की सौगात दी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन के तहत 16 जिलों को वर्चुअल सौगात दी।सीएम भूपेश ने इन जिलों में 238 करोड़ 56 लाख से ज्यादा के 658 विकास कार्यों का शुभारंभ किया। जल जीवन मिशन के तहत राजनांदगांव जिले के 814 ग्राम पंचायतों के 1 हजार 594 गांव को इस योजना से जोड़ा जाएगा। वहीं, धमतरी को सीएम ने वर्चुअली 8 करोड़ 76 लाख के 31 विकास कार्यों की सौगात दी। गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिले में 7 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से 16 गांवों में 31 सोलर पंप स्थापित होंगे।

जाहिर है भूपेश सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र में काम किया है। न केवल नई योजनाओं को मंजूरी दी, बल्कि उनके क्रियान्वयन के लिये लगातार जनप्रतिनिधियों और अफसरों की समीक्षा बैठक ली। उसी का नतीजा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़, खुशहाल छत्तीसगढ़ अब महज नारा नहीं बल्कि एक जीता-जागता हकीकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *