रायपुर।छत्तीसढ़ में मंगलवार को कोरोना के 189 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 320 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत है.
छत्तीसगढ़ में 9 लाख 83 हजार 520 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 3 हजार 334 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 504 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 32 हजार 218 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.
आज रायपुर में 18, महासमुंद में 10, जशपुर में 13, बस्तर में 20, कांकेर में 13, दंतेवाड़ा में 10 और बीजापुर में 21 कोरोना मरीज सामने आए हैं.
देखें जिलेवार आंकड़े-

