यहां रैली-जुलूस पर प्रतिबंध, लगी धारा 144; नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) का खतरा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. मुंबई (Mumbai) में सामने आये मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार एक्शन में आ गई है. शहर में 11-12 दिसंबर के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके अलावा रैली, जुलूस और मोर्चों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन ना करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

अब तक 17 केस आए सामने

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन (Omicron Variant) के अब तक कुल 17 केस सामने आ चुके हैं. शुक्रवार को यहां 7 नए मामले सामने आए थे, जिनमें तीन मुंबई और 4 पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका में मिले हैं. मुंबई में मिले संक्रमित मरीजों की उम्र 48, 25 और 37 साल है. ये तीनों नागरिक तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीकी देश से लौटकर आए हैं. जबकि पिंपरी चिंचवड में मिले चारों संक्रमित व्यक्ति नाइजीरियन महिला के संपर्क में आये थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *