बालोद। छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान की मिसाई जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में एक किसान खलिहान में धान की मिंजाई करते हुए थ्रेसर मशीन में आग लग गई। आग तेजी से फैलकर किसान के धान खलिहान और पैरा के ढेर तक पहुंच गई। इस आगजनी में किसान का मिंजाई कर रखा हुआ करीब 90 बोरा धान भी जलकर खाक हो गया है। वहीं मिंजाई में लगे थ्रेसर मशीन और उसे खींचने वाले ट्रैक्टर के दो पहिये जलकर खाक हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने भी फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद की।
धान मिसाई कर रहे थ्रेसर में लगी आग: खलिहान में रखा 90 बोरा धान भी जलकर राख
