नई दिल्ली. खाने के तेल यानी एडिबल ऑयल (Edible Oil) की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में कमी देखने को मिली है. दरअसल, आयात शुल्क (Import Duties) में कमी के कारण खाने की तेल की कीमतों में पिछले एक महीने में 8-10 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. इंडस्ट्री बॉडी साल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन यानी एसईए (SEA) के मुताबिक, आने वाले महीनों में तिलहन के अधिक घरेलू प्रोडक्शन और ग्लोबल मार्केट में मंदी के रुख के कारण एडिबल ऑयल के दाम 3-4 रुपये प्रति किलो और नीचे आ सकते हैं.
एसईए के प्रेसिडेंट अतुल चतुर्वेदी ने कहा, ”पाम, सोया और सूरजमुखी जैसे सभी तेलों की बहुत ऊंची अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण पिछले कुछ महीने भारतीय खाद्य तेल कंज्यूमर के लिए काफी परेशानी भरे रहे हैं. एसईए ने दिवाली से पहले अपने सदस्यों को कीमतों को यथासंभव कम करने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा कि केंद्र ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क भी कम कर दिया है. हमें इस बात की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि कई उपायों के कारण पिछले 30 दिन में खाद्य तेल की कीमतों में लगभग 8-10 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है.”
खाद्य तेल की कीमतों का वैश्विक रुख अपेक्षाकृत मंदी वाला है और हमें लगता है कि कीमतों में गिरावट जारी रहेगी. एसईए के अनुसार, भारत की खाद्य तेलों के आयात पर निर्भरता लगभग 2.2-2.25 करोड़ टन की कुल खपत का लगभग 65 फीसदी है. मांग और घरेलू आपूर्ति के बीच की खाई को पाटने के लिए भारत 1.3-1.5 करोड़ टन खाद्य तेल का आयात करता है.
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन – 8,800 – 8,825 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली – 5,700 – 5,785 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,500 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,840 – 1,965 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,640 -2,665 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,720 – 2,830 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,950 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,700 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,540
सीपीओ एक्स-कांडला- 10,980 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,700 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,580 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,450 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 6,550 – 6,650, सोयाबीन लूज 6,400 – 6,450 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।
