प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी ट्विटर अकाउंट रविवार तड़के कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया। हालांकि, कुछ ही समय बाद उनके अकाउंट को सुरक्षित कर लिया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय के द्वारा ये जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार, हैकर ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से बिटकॉइन को लेकर ऐसा ट्वीट किया जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। बाद में इस ट्वीट को भी हटा दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह तड़के करीब 2:11 बजे पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट को हैक कर क्रिप्टोकरेंसी (बिटकॉइन) को लेकर एक ट्वीट किया गया। ट्विटर अकाउंट बाहल होने से पहले पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से क यूआरएल के साथ एक ट्वीट साझा किया गया था जिसमें लिखा था, भारत ने आधिकारिक तौर पर बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में अपनाया है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर 500 बिटकॉइन (बीटीसी) खरीदा है और उन्हें देश के सभी लोगों को बांट कर रही है। लेकिन तब तक ये ट्वीट डिलिट हो पाता इससे पहले सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल हो गया।
पीएमओ की तरफ से एक ट्वीट कर लिखा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से बेहद संक्षिप्त छेड़छाड़ की गई। अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया है। हैक के दौरान किए गए किसी भी ट्वीट को अनदेखा किया जाना चाहिए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कई लोगों ने ये सवाल उठाया कि जब पीएम मोदी का ट्विटर हैंडल हैक हो सकता है तो यह सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
