आखिर क्या हादसा हुआ था मासूम एलेक्स के साथ? लापता एलेक्स की तीसरे दिन तालाब में तैरती मिली लाश

राजनंदगांव: अंबागढ़ चौकी की घटना। शनिवार दोपहर गोटाटोला के खेल मैदान से 8 वर्षीय लापता एलेक्स की आज सुबह तीसरे दिन गांव से बाहर तालाब में तैरते हुए शव बरामद किया गया है। घर के इकलौते बच्चे की दर्दनाक मौत से मसीह परिवार सहित पूरा गांव मातम में डूबा हुआ है। अपहरण का मामला दर्ज कर मोहला पुलिस का पूरा कुनबा तथा परिवार बच्चे की तलाश में जुटा हुआ था, परंतु अनहोनी की खबर ने सबको हिला कर रख दिया है। उल्लेखनीय है कि गोटाटोला के सरस्वती शिशु मंदिर में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत छात्र एलेक्स मसीह पिता मार्टिन मसीह 8 वर्ष 11 दिसंबर शनिवार दोपहर घर से अपने दोस्तों के साथ खेलने निकला हुआ था, तब से वह लापता हो गया, देर शाम बच्चे की खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने के उपरांत परिवारजनों ने तत्काल मोहला थाना पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस फौरी तौर पर बेहद गंभीर होते हुए एलेक्स के खोजबीन में दिन-रात एक कर दी। आज तीसरे दिन सुबह गोटाटोला की सरहद के बाहर घावडेटोला के तालाब में मासूम की तैरते हुए लाश देखा गया। जिसके बाद परिवार और मोहला पुलिस को सूचना दी गई।

परिवार और गांव में मातम गोटाटोला के संभ्रात मसीह परिवार से जुड़े इकलौते पुत्र एलेक्स की तालाब में दर्दनाक मौत से जहां पूरा परिवार के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरा गांव मातम में है। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड की टीम भी पड़ताल में एलेक्स मसीह मौत के मामले में मोहला पुलिस जांच में सहयोग के लिए फॉरेंसिक व डॉग स्कॉट की टीम की भी मदद ली हुई है। आज विधिवत पोस्टमार्टम कर बच्चे का शव परिजनों को सौंपा गया। जांच की जा रही पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है जल्द ही बच्चे की मौत का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *