रायपुर, 19 जनवरी 2022
जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड स्थित तांदुला परियोजना की खपरी माईनर के रि-मॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 42 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। इस माईनर के लाईनिंग कार्य से रूपांकित सिंचाई क्षमता में 26 हेक्टेयर की कमी को दूर करने के साथ ही कुल 110 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।
