रायपुर, 19 जनवरी 2022
जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखण्ड अंतर्गत अकलतरा शाखा नहर के पोड़ी उप वितरक नहर, पकरिया वितरक, किरारी वितरक, तरौद वितरक नहर तथा माईनरों के जीर्णोंद्धार एवं सीसी लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 48 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनी माता हसदेव बांगो परियोजना बिलासपुर को प्रदान की गई है। उक्त नहरों एवं माईनरों के जीर्णोंद्धार व लाईनिंग से 221 हेक्टेयर में जलापूर्ति की कमी को दूर करने के साथ ही योजना की रूपांकित सिंचाई 25 हजार 806 हेक्टेयर में जलापूर्ति हो सकेगी।
