India vs West Indies series: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित

कोलकाता। India vs West Indies series: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी गई है। कोलकाता में गुरुवार शाम हुई एमएसके प्रसाद की अध्‍यक्षता वाली चयन समिति की बैठक के बाद 15 सदस्यीय टीमों की घोषणा की गई।

घोषित टी20 टीम में जहां तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई वहीं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बिना मौके मिले ही टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ जहां रोहित शर्मा को विश्राम दिए जाने का खबरें थीं लेकिन रोहित के अच्छे फॉर्म को देखते हुए उन्हें दोनों ही टीमों में शामिल किया गया है।

टी20 से शुरू होगा दौरा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस दौरे में 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मुंबई में 6 दिसंबर, दूसरा मैच तिरूवनंतपुरम में 8 दिसंबर और तीसरा टी20 मैच हैदराबाद में 11 दिसंबर को खेला जाएगा।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्‍तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।

टी20 सीरीज के बाद 3 वनडे मैच चेन्नई में 15 दिसंबर, विशाखापत्तनम में 18 दिसंबर और कटक में 22 दिसंबर को खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्‍तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।

अंतिम बैठक

बहरहाल ये इस चयन समिति की अंतिम बैठक थी और अब इसका कार्यकाल खत्म हो गया है। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया न्‍यूजीलैंड दौरे पर जाएगी जहां वो 5 मैचों की टी20 सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *