अटल विश्वविद्यालय ने छात्र की उत्तरपुस्तिका गुमाई – छात्र अनशन पर

बिलासपुर : बिलासपुर शहर की बहुचर्चित अटल बिहारी बाजपेई यूनिवर्सिटी में कारनामों की बड़ी लंबी फेहरिस्त है यहाँ यूनिवर्सिटी अच्छी पढ़ाई के नाम पर चर्चित भले ना हो लेकिन अपने कारनामों के नाम से ज्यादा चर्चित रहती है।

पेपर लीक कांड के बाद एक और नया मामला सामने आया है इस बार इस यूनिवर्सिटी से एक स्टूडेंट की मार्कशीट ही गुम कर दी गई जिसे लेकर स्टूडेंट यूनियन से लेकर सभी ने अनशन किया। मामला एमएससी केमेस्ट्री प्रथम सेमेस्टेर में पढ़ने वाले छात्र अरविंद कुमार बंजारे का है छात्र ने 31 दिसंबर 2018 को परीक्षा दी थी जिस का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर उसे अनुपस्थित कर दिया गया। जिसकी सूचना छात्र ने 11 अप्रैल 2019 को यूनिवर्सिटी को दी। मामले की सूचना जैसे ही परीक्षा नियंत्रक के पास पहुंची उस ने जानकारी दी कि छात्र की उत्तर पुस्तिका गुम गई है। अपने भविष्य को अंधकार में पाते हुए अनशन पर बैठ गया। जिसका साथ छात्रसंघ ने दिया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महोदय सुधीर शर्मा को दी। कुलसचिव ने नियंत्रक एवं सहायक कुलसचिव टण्डन को फटकार लगाते हुए पुछा की इनकी समस्या कैसे हल होगी जिसपर परीक्षा नियंत्रक ने शाम 5 बजे तक समस्या को ख़त्म करने कहा। आश्वासन के बाद अनशन को खत्म किया गया। छात्र के साथ संघ के छात्रों ने समाधान नहीं होता है तो विश्वविद्यालय में आंदोलन किया जाएगा होगा। छात्र के साथ विश्वविद्यालय छात्रसंघ सचिव मनीष मिश्रा, यूपेश कुमार,गवेंद्र कोशलेय,विकाश विश्वकर्मा, अखिलेश साहू, तरुण वर्मा, निखिल सिंह, ऋषभ मौजूद रहे।

मनीष मिश्रा विश्वविद्यालय छात्रसंघ सचिव

सुधीर शर्मा कुलसचिव

रिपोर्ट संजय यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *