बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोटा थाना अंतर्गत ग्राम खुरदूर, मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहा पिकअप डाला अनियंत्रित होकर पलट गया । इस घटना में 15 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया गया। घायलों में सभी मुंगेली जिला के लोरमी ब्लॉक के सेमरा पारा और ग्राम रवेली के बताए जा रहे हैं।
ये सभी एक पिकअप डाला में सवार 25 से 30 लोगों को बैठाकर दशगात्र के कार्यक्रम मे कोटा जनपद पंचायत के ग्रामपंचायत खुरदूर जा रहा था। जैसे ही खुरदूर से 2 किलोमीटर पहले रेल्वे फाटक के पास डाला पहुंचा, तभी तेज रफ्तार होने के कारण चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे घटनास्थल पर कोहराम मच गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर जिला अस्पताल सिम्स रिफर कर दिया गया।वहीँ घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
रिपोर्ट संजय यादव
