ज़रूरतमंदों की तहेदिल से मदद करना,पर्यावरण के प्रति हमेशा सजग और सचेत रहना, साथ ही पशु पक्षियों और प्रकृति के संरक्षण में हमेशा अपना योगदान …
ज़रूरतमंदों की तहेदिल से मदद करना,पर्यावरण के प्रति हमेशा सजग और सचेत रहना, साथ ही पशु पक्षियों और प्रकृति के संरक्षण में हमेशा अपना योगदान …
रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 70 हजार से अधिक लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री (Travel History) है. …
महासमुंद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Naredra Modi) ने पांच अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के दायरे में …
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Naredra Modi) ने पांच अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के दायरे में …
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश के करोड़ों लोगों ने रविवार रात 9 बजे दीये जलाए। देश में जहां नई ऊर्जा, आशा, उम्मीद का …
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र …
गरियाबंद। एक 8 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मासूम गांव में ही खेल रहा था, इसी दौरान तेंदुए ने बच्चे पर …
रायपुर। महावीर जयंती का पर्व महावीर स्वामी के जन्म दिन पर मनाया जाता है. यह जैन लोगों का सबसे प्रमुख पर्व है. महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर …
1.. मेष राशि – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ,जीवनसाथी के साथ अनुकूलता रहेगी ,यात्रा संभव ,लाभ की अधिकता. 2..वृष राशि – व्यापार में नए क्षेत्र के रास्ते …
दुर्ग 5 अप्रैल 2020 आश्रय स्थल में ठहरे हुए बेसहारा लोगों की मॉनिटरिंग प्रतिदिन निगम के अधिकारी/कर्मचारी कर रहे हैं ताकि इन्हें कोई परेशानी न हो, और इसका भी ध्यान रखा जा रहा है कि यहां पर ठहरे हुए लोग कहीं बाहर न जाएं। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत कई ऐसे लोग जो लॉक डाउन के दौरान शहर से बाहर जा नहीं पा रहे हैं, जिनके पास रहने की कोई व्यवस्था नहीं है, कार्य आदि के बंद के दौरान भटके हुए लोग, रास्तों पर फुटपाथ किनारे सोने वाले लोग, ऐसे लोग जो बेघर हैं और खाने की भी कोई व्यवस्था नहीं है इन लोगों को आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर निगम के आश्रय स्थलों में ठहराया गया है जिन्हें सुबह चाय, नाश्ता, दोपहर को भोजन, शाम को पुनः चाय एवं रात्रि कालीन भोजन की व्यवस्था के लिए राशन सामग्री प्रदाय की गई। इसके अतिरिक्त इन्हें मास्क, साबुन आदि भी प्रदान किया गया है, ठहरे हुए लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि आश्रय स्थलों पर ही रहे और बाहर न निकले, आश्रय स्थल पर रहने के दौरान भी परस्पर दूरी बनाकर रखें तथा किसी भी प्रकार की दिक्कत एवं समस्या होने पर निगम के अधिकारियों को सूचित करें। बेघर लोगों को प्रियदर्शनी परिसर, नेहरू भवन ,आमोद भवन वार्ड 12, वैशाली नगर जोन कार्यालय के परिसर, आकाशगंगा रैन बसेरा व जोन क्रमांक 4 के मंगल भवन खुर्सीपार मे ठहराया गया है और इनके भोजन के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। रात्रि में भी निगम के अधिकारी ऐसे लोग जो बेघर है तथा फुटपाथ किनारे, सड़क किनारे, रेलवे स्टेशन के समीप, बस स्टैंड के आसपास या फिर अन्य क्षेत्रों में भूखे और आवास की तलाश में भटक रहे हैं उन लोगों को निगरानी की जा रही है तथा इस प्रकार के लोगों को आश्रय स्थल में सहारा दिया जा रहा है। शहर में कोई व्यक्ति बेसहारा न भटके इसके लिए निगम भिलाई सतत प्रयासरत है। विपत्ति की घड़ी में एवं लॉक डाउन के दौरान कुछ संगठन के लोगों ने भी आश्रय स्थल में ठहरने वाले लोगों की मदद कर रहे है। लॉक डाउन के दौरान बेसहारा एवं बेघर लोग जो आश्रय स्थल में ठहरे हुए हैं की समुचित देखभाल की जा रही है तथा इन्हें कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है, आश्रय स्थल में विद्युत, शौचालय, पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जा रहा है। कुछ आश्रय स्थलों में टेलीविजन की व्यवस्था भी की गई है।