दिल्ली से आज बिलासपुर पहुंचेगी राजधानी एक्सप्रेस, 14 को वापस जाएगी, देखें- टाइम टेबल

रायपुर. देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (Lockdown) में पहली बार राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) पहुंचेगी. नई दिल्ली-बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार 02442/02441 नई दिल्ली-बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा दा गयी है, जिसमें नई दिल्ली से 12 मई को ट्रेन निकल चुकी है और बिलासपुर से 14 मई को रवाना होगी. इस ट्रेन में 01 एसी फस्ट, 05 एसी द्वितीय, 11 एसी तृतीय एवं 02 पावरकार सहित कुल 19 कोच उपलब्ध रहेंगे.

नई दिल्ली-बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन की समय सारणी इस प्रकार है. 02442 नई दिल्ली- बिलासपुर राजधानी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन दिनाक 12 मई को नई दिल्ली 16.00 बजे रवाना होकर झांसी 20.55 बजे पहुचकर, 21.00 बजे रवाना, भोपाल 00.15 बजे पहुचकर 00.25 बजे रवाना, नागपुर 06.10 बजे पहुचकर 06.15 बजे रवाना, रायपुर 10.20 बजे पहुचंकर 10.25 बजे रवाना होकर बिलासपुर 12.00 बजे पहुचेगी.

14 मई को होगी वापसी

इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनाक 14 मई को 02441 बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 14.40 बजे रवाना हेकर रायपुर 16.10 बजे पहुचकर 16.15 बजे रवाना, नागपुर 20.55 बजे पहुचकर 21.15 बजे रवाना, भोपाल 02.25 बजे पहुचकर 02.35 बजे रवाना, झांसी 05.50 बजे पहुचकर 06.00बजे रवाना होकर नई दिल्ली 10.55 बजे पहुचेगी. रायपुर रेलवे स्टेशन के निदेशक बीव्हीटी राव ने बताया कि स्टेशन में यात्रियों की स्क्रीनिंग की पूरी व्यवस्था कर ली गयी है. स्क्रिनिंग के बाद ही यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाने दिया जाएगा. इसको लेकर रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है. सभी यात्रियों की स्क्रनिंग की जाएगी. इसके लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है. बता दें कि लॉकडाउन में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला तीन दिन पहले शुरू हुआ था. अब आज राजधानी एक्सप्रेस आम यात्रियों को लेकर पहुंचेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *