नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के ऐलान से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई है. सेंसेक्स 1400 अंकों की उछाल के साथ 32,700 प्वाइंट पहुंच गया है. वहीं निफ्टी भी 300 अंकों से ज्यादा चढ़कर 9512 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लॉकडाउन 4 में ज्यादा छूट देने के संकेत दिए हैं. अर्थव्यवस्था खोले जाने के संकेत से बाजार का सेंटीमेट मजबूत हुआ है. बाजार में तेजी से निवेशकों को कुछ ही मिनटों में 4 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो गया.
आर्थिक पैकेज के ऐलान से सेंसेक्स 1400 अंक बढ़ा, निवेशकों ने कमाए 4 लाख करोड़ रुपये
