8 वर्षीय मासूम के साथ सुबेदिन ने किया बलात्कार, साथियों से भी करवाया दुष्कर्म

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कैथवाड़ा थाना क्षेत्र में एक 8 साल की नाबालिग बच्ची के अपहरण और गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में आरोपित सुबेदीन उर्फ इन्नस पुत्र काला खां को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल, अन्य आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।

जाँच अधिकारी DSP मदनलाल जैफ के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने 30 सितंबर को कैथवाड़ा थाने पर इस मामले में शिकायत लिखवाई थी। पिता ने अपनी शिकायत में गाँव बांसोली के रहने वाले सुबेदिन और उसके 3-4 साथियों पर अपनी बच्ची के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपनी जाँच पड़ताल शुरू की व मुख्य आरोपित सुबेदीन को अरेस्ट कर लिया है। वहीं बाकी फरार आरोपितों के धर पकड़ के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। पिता द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपितों ने उनकी लड़की के साथ बलात्कार किया फिर घायल अवस्था में घर के पास छोड़कर फरार हो गए।

आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान के बारां जिले में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसमें पीड़िताओं के पिता ने पुलिस से अपनी बच्चियों के साथ हुए अपराध को लेकर इन्साफ की माँग की थी। अपहृत की गई लड़कियों से जब पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो पुलिस के समक्ष ही उन्हें जान से मार डालने की धमकी दे दी गई। इस कारण वह अपने साथ हुए जघन्य अपराध के बारे में नहीं बता सकी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *