रिया और शौविक चक्रवर्ती को फिलहाल जेल में ही रहना होगा- 20 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की हिरासत में कैद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को आज फिर कोर्ट से झटका लगा है. मुंबई की स्पेशल NDPS कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक (Showik Chakraborty) और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है.

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती समेत अन्य 18 आरोपियों की न्यायिक हिरासत की मियाद आज खत्म हो रही थी. पिछली सुनवाई में भी विशेष अदालत ने रिया की न्यायिक हिरासत की अवधि 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी. एनसीबी की गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *