24 घंटे में 895 कोरोना संक्रमितों की मौत, 63 हजार नए मामले आए सामने

देश में कोरोना संक्रमण के ताजा आंकड़े आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 895 लोगों की मौत दर्ज की गई है. वहीं 63,371 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. देश में 8,04,528 कोरोना वायरस के एक्टिव मामले हैं. देश में अबतक कुल 1,12,161 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है. देश में अबतक कुल 73,70,469 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं

अगर राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 1,92,936 पहुंच चुकी है. वहीं अबतक इससे 41,196 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. वहीं दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 22,605 हैं. साथ ही मरने वालों की संख्या 5924 लोगों की मौत हो चुकी है. तमिलनाडु में एक्टिव मामलों की संख्या 41,872 है. वहीं मरने वालों की संख्या 10,472 है

असम में संक्रमितों की संख्या 28,804 है. यहां अबतक 843 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है. उत्तर प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 36,295 पहुंच चुकी है. यहां मरने वालों की संख्या 6543 पहुंच चुकी है. वहीं पश्चिम बंगाल में 31,984 संक्रमितों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है वहीं मरने वालों की संख्या 5,870 पहुंच चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *