खुदकुशी करने वाली किशोरी को कर दिया था दफन, जांच के लिए कब्र खोदकर निकाला शव

केशकाल । धनोरा थाना क्षेत्र में किशोरी के शव को कब्र से निकाला गया है। जिले में एक पखवाड़े में यह दूसरा मामला है, जब शव को कब्र से निकालना पड़ा है। 22 अगस्त को 15 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या मामले में पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफन कर दिया गया था। अब लड़की के शव को जांच के लिए खोदकर निकाला गया है। घटना की जानकारी पर एसडीओपी अमित पटेल ने 11 अक्टूबर को मर्ग कायम कर किया था।

24 अक्टूबर को नायब तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी केशकाल के आदेश पर कार्रवाई की गई। लड़की के शव को फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच के लिए जगदलपुर भेज दिया गया है। जांच के बाद ही सही कारणों का पता चलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी

इसके पहले छोटे ओड़ागांव में युवती के कब्र को निकालकर पीएम कराने पर गैंगरेप का मामला निकला था, इसमें 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *