रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी होने के एक बार फिर आसार बन रहे हैं। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहने के बाद अब अगले दस से पंद्रह दिनों में एक से डेढ़ रुपये बढ़ोतरी होने की संभावना है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है, चार दिनों में ईंधन की कीमतों में हलचल थमी रहने के बाद एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले पंद्रह दिनों में पेट्रोल के दाम दो रुपये बढ़े हैं। डीजल की कीमतों में तीन रुपये तक का इजाफा हुआ है। अगले दस से पंद्रह दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। दीपावली के बाद से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी चल रही है। रायपुर में पेट्रोल 82.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। दोनों के बीच अंतर घटने और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से मालभाड़े में और बढ़ोतरी के संकेत हैं। डीजल वाहनों की मांग पर असर पड़ने के साथ ईंधन की कीमतों पर भी बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं।
सात दिसंबर को राजधानी में पेट्रोल 82.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.10 रुपये प्रति लीटर रहा। छह दिनों में ही पेट्रोल 1.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 1.55 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। एक दिसंबर को पेट्रोल 81.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.55 रुपये प्रति लीटर था। दोनों की कीमतें इन दिनों डेढ़ साल पहले के स्तर पर पहुंच गई हैं। डीजल पहले से तीन रुपये महंगा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी के साथ ही इन दोनों के बीच का अंतर भी घटता जा रहा है। डीजल की कीमत 27 नवंबर तक 77.43 रुपये प्रति लीटर रहने के बाद दस दिसंबर की तारीख में 80.39 रुपये हो चुकी है। लगभग तीन रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। एक वक्त ऐसा भी रहा है, जब डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक हो गई थी। डेढ़ साल पहले रिकार्ड 84 रुपये : पेट्रोल पंप संचालकों के बताए अनुसार डेढ़ साल पहले पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हुई। साल 2018 अक्टूबर में रिकार्ड 84 रुपये लीटर तक पेट्रोल पहुंचा। शासन द्वारा टैक्स में किए गए बदलाव के बाद कीमतें कम होनी शुरू हुई थीं। इस समय 25 प्रतिशत वैट लागू है। बढ़ सकती है कीमत अभी तीन से चार दिनों में फिलहाल कीमतें स्थिर हैं। पिछले पंद्रह दिनों में डीजल तीन रुपये महंगा हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हलचल होने पर कीमतें फिर बढ़ सकती हैं। – अखिल ढगट, अध्यक्ष, रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
