स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

ठाणे, 11 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में पुलिस ने मसाज स्पा के रूप में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर उसके प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।

शहर की पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ठाणे के कोपरी इलाके में स्थित स्पा में तीन महिलाएं काम कर रही थीं। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना और पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) की शिकायत पर पुलिसकर्मियों के एक दल ने बुधवार शाम में स्पा पर छापा मारा और पाया कि इसके परिसर में सेक्स रैकेट चल रहा है।

स्पा प्रबंधक सुशील तायडे को गिरफ्तार करके संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *