रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी अरेस्ट, मुंबई पुलिस ने TRP घोटाला मामले में की गिरफ्तारी

रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी (Republic TV CEO Vikas Khanchandani) को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस ने आज सुबह विकास खानचंदानी को पकड़ा है. विकास खानचंदानी की गिरफ्तारी टीआरपी घोटाले के मामले में हुई है

पुलिस का कहना है कि टीआरपी घोटाले (TRP Scam) में रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के सीईओ विकास खानचंदानी (Vikas Khanchandani) का नाम आया. इसके बाद ही मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है. विकास खानचंदानी से पूछताछ की जाएगी. इस मामले में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नव गोस्वामी को अरेस्ट किया था. अर्नव को जेल भेजा गया था. कई दिनों तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी. अर्नव को एक सुसाइड के मामले में अरेस्ट किया था.

बता दें कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कुछ समय पहले मुंबई पुलिस ने मुंबई में टीआरपी को प्रभावित करने वाले (Fake TRP) एक घोटाले का पर्दाफाश किया था. आरोप था कि रिपब्लिक टीवी ने मुंबई में कई लोगों को चैनल देखने के लिए रुपए दिए गये. ये वो लोग थे, जिनके घरों में टीआरपी मापने वाले डिवाइस लगे हुए थे. मुंबई पुलिस ने खुलासा किया था कि टीआरपी मापने को लेकर काम करने वाली बार्क संस्था के कुछ लोगों ने इसके लिए डाटा लीक किया और चैनल को सौंपा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *