तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश,छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट

लोरमी: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दरअसल लोरमी इलाके में रविवार शाम मौसम में बदलाव देखने को मिला है। इलाके में आज हल्की बारिश हुई, साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। तेज हवाओं के चलते इलाके में ठंडकता बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 दिन के भीतर कहीं बादल छाए हुए नजर आएंगे तो कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी। लेकिन कड़ाके की ठंड के लिए प्रदेशवासियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

दरअसल निवार और बुरेवी तूफान के प्रभाव से अब तक नमी बनी हुई है। जिसकी वजह से उत्तर से ठंडी हवाएं नहीं आ रही हैं, बल्कि इसी नमी की वजह से अगले 4 दिन बादल छाए रहने के आसार हैं। अगले दो दिन प्रदेश के उत्तर इलाके में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, तो राजधानी रायपुर में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे तो वहीं ठीक दो दिन बाद बारिश की संभावना बनी हुई है।

कल खास तौर पर बिलासपुर और सरगुजा संभाग के पश्चिमी जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। हाल में कोई विशेष सिस्टम नहीं बनने की वजह से न्यूनतम तापमान में जहां वृध्दि देखने को मिलेगी यानि ठंड नहीं पड़ेगी। वहीं, अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी और गिरावट दोनों देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का परिवर्तम देखने को मिलेगा। अभी की स्थिति में प्रदेश में 12 डिग्री सेल्सियस के साथ जगदलपुर सबसे न्यूनतम तापमान के साथ ठंडा है, तो वहीं रायपुर 18 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *