महिला की करतूतों का खुलासा , पति से कई बार जबरदस्ती करवाया गांव की नाबालिग का बलात्कार

पेंड्रा: गौरेला थाने में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां गौरेला के हर्राटोला गांव की रहने वाली आरोपी पूनम कोरी ने अपने पति से ही गांव में रहने नाबालिग युवती का कई बार जबरन दुष्कर्म करवाया। मामला तब सामने आया जब नाबालिग ने घर पर नवजात शिशु को जन्म दिया और इलाज के लिए गौरेला स्वास्थ्य केंद्र जांच कराने पहुंची। पीड़िता की गोद में नवजात को देखकर डॉक्टर ने उससे पूछताछ की और घटना की जानकारी गौरेला पुलिस को दी।

वहीं पूरे मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा तिवारी ने बताया कि हमारे पास 9 दिसंबर 2020 को सीएससी सेंटर से सूचना मिली कि अस्पताल में नाबालिक ने बच्चे को जन्म दिया है, जिसे सीएससी सेंटर गौरेला लाया गया है। इस सूचना पर पुलिस के द्वारा इस घटना पर पता किया गया और जांच के बाद आरोपी पति हुकुमचंद कोरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, घटना के बाद से फरार पत्नि पूनम कोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत जेल दाखिल कर दिया गया है। वहीं सेरोगेसी को लेकर भी बात सामने आने पर एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी पति पत्नि की अपनी कोई संतान तो नहीं थी, लेकिन सेरोगेसी को लेकर किसी तरह का साक्ष्य अभी तक नही मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *