जिस्मफरोशी के कारोबार का खुलासा…….

होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

संभल: जिले के बबराला कस्बे के एक होटल में दबिश देकर पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन युवतियों और 5 युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब दबिश दी तो युवक-युवती होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार तो किया, लेकिन परिजनों को बुलाकर समझाइश देकर उन्हें घर भेज दिया। मामला कल दोपहर की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बबराला स्थित होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में दबिश देकर तीन युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि युवतियों ने होटल में 600 रुपए में कमरे लिए थे और यहां लड़कों के साथ रंगरलियां मना रहीं थी।

संभल सीओ डा. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी के परिजनों को बुलाकर एंटी रोमियो टीम ने आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। जबकि होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *