मदरसे का शिक्षक बना राक्षस: अकेली लड़की के घर में घुसा, और…..

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की गई. इस मामले में पुलिस ने मदरसे के एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि मदरसे का एक शिक्षक 26 नवंबर को उस समय उनके घर आया था जब उसकी बेटी घर में अकेली थी. फिर उसने लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने का प्रयास किया. पीड़िता का कहना है कि पहले उसे किसी ने पीछे से पकड़ा फिर उसके मुंह में जबरदस्ती बेहोशी की दवाई डाल दी. पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी मदरसे का यह शिक्षक उसके साथ कई बार बदतमीजी कर चुका है. जिसकी शिकायत वो अपने परिजनों से कर चुकी है.

15 साल की नाबालिग के साथ रेप का प्रयास शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया शिक्षक ने पुलिस को मामले की सूचना देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी. शिवरतनगंज के थाना प्रभारी डी के सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है. उसे जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा. पीड़िता की मां ने बताया कि उन्हें लगातार धमकी भी दी जा रही है. ऐसे में उन्हें अपनी बेटी के साथ डर के साये में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *