आज सदन में अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा, 3 संशोधन विधेयक भी होगा पेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और चर्चा के बाद उसे पास भी कर दिया जायेगा। इससे पहले कल ही मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट पेश कर दिया था। दूसरा अनुपूरक बजट लगभग 2400 करोड़ का है। इसके अलावे तीन संशोधन विधेयक भी कल सदन में पेश किया जायेंगे। योग शिक्षक की बहाली, एलआईजी का निजीकरण ना करने और नशामुक्ति व पुनर्वास केंद्र खोलने को लेकर तीन अलग-अलग अशासकीय संकल्प भी जाये जायेंगे।

आज सदन में दो मंत्री प्रश्नकाल में सवालों का सामना करेंगे। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के अलावे महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया सवालों का जवाब देंगे। दो महत्वपूर्ण विषयों पर आज ध्यानाकर्षण में भी चर्चा होगी। सत्यनारायण शर्मा साइंस कालेज रायपुर के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट को परीक्षा में ना बैठने देने का मुद्दा उठायेंगे, तो वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, कृष्णमूर्ति बांधी और बृजमोहन अग्रवाल पुलिस प्रताड़ना से पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत का मामला उठायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *