अपनी ही ब्रेन सर्जरी के लिए रकम जुटाने को नींबू पानी बेच रही है 7 साल की बच्ची

सात साल की एक बच्ची अपने मां की बेकरी में पिछली गर्मी में नींबू पानी का एक स्टैंड शुरू किया, ताकि वह खिलौने और जूते खरीद सके। उसकी दुकान चल भी रही है। हालांकि अब उस मासूम का लक्ष्य बदल गया है। अव वह नींबू पानी बेचकर कमाए पैसों को अपने मस्तिष्क के ऑपरेशन के लिए बचा रही है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, लिजा की मां एलिजाबेथ का कहना है कि डॉक्टरों ने ब्रेन सर्जरी की बात कही है। लिजा जो कि दूसरों की मदद के लिए सदैव उत्सुक रहती है, वह अपने ऑपरेशन के लिए पैसे इकट्ठा कर रही है।

आपको बता दें कि लीज़ा का यह स्टाल बर्मिंघम में सैवेज बेकरी के कैश काउंटर के पास तैनात है। वह लोगों को नींबू पानी के लिए ऑफर करती है। लोगों को जैसे ही उसकी बीमारी और उसके बारे में पता चला तो लोग काफी संख्या में वहां आ रहे हैं। लिज़ा ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, “उसे 5, 10, 20, 50 और 100 डॉलर का बिल मिला है।”

लीजा की मां ने कहा, ”लिजा दो बड़े ऑपरेशन के बाद अस्पताल में थी। उसी समय उसने नींबू पानी का स्टैंड लगाने के बारे में सोचा।” एलिजाबेथ ने कहा “मैंने उसे इसके लिए मना किया। बिलों का भुगतान करने में मदद करने के लिए उसे कुछ भी करने की कोई उम्मीद नहीं है। मैं एक अकेली मां हूं। मैं अपने बच्चों की देखभाल खुद करती हूं।” उन्होंने कहा कि लिजा ने कुछ ही दिनों में 12,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक कमाए हैं।

लिजा की कहानी ने कई लोगों को भावुक कर दिया है। हालांकि, कुछ लोग इस विचार से नाराज हैं कि मस्तिष्क की सर्जरी का सामना करने वाले बच्चे को अपनी देखभाल के लिए धन जुटाने की आवश्यकता महसूस होगी। आलोचकों का यह भी कहना है कि अमेरिकी स्वास्थ्य प्रणाली दम तोड़ रही है। दोस्तों, परिवार और अन्य जिन्होंने लिजा की कहानी सुनी, वे पहले ही 3,00,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का दान कर चुके हैं।

एलिजाबेथ ने एक ऑनलाइन फंडरेजर की स्थापना की है, क्योंकि उसे एहसास हुआ कि इसमें काफी खर्च होंगे। लिजा इस समय दवा पर है। बोस्टन चिल्ड्रन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉ. एड स्मिथ और डॉ. डेरेन ऑर्बाच सोमवार को बच्ची का ऑपरेशन करेंगे। लिजा ने कहा कि मुझे चिंता नहीं है, लेकिन डर है।

लिज़ा ने कहा कि उसे अपने स्टैंड के साथ मदद करने में मज़ा आता है। लिजा ने इसे भीख मांगने से बेहतर बताया है। जहां तक ​​उसकी मेडिकल स्थिति का सवाल है, लिजा ने कहा कि वह इसके बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *