नई दिल्ली: देशभर में स्वच्छता के मामले में डंका बजाने के बाद इंदौर ने एक और अहम मोर्चे पर परचम लहरा दिया है। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय ने इंदौर को 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले नगर निगम में काम के आधार पर देश का सबसे बेहतर शहर माना है। इस फेहरिस्त में मध्यप्रदेश का ही एक और जिला भोपाल को तीसरे पायदान पर काबिज हुआ है। ये सूची गुरुवार को जारी की गई है। हालांकि एक अन्य महत्वपूर्ण मामले में इंदौर के हाथ निराशा लगी है। दरअसल, रहने लायक शहरों की सूची में इंदौर 2018 में आठवें पायदान पर था, लेकिन इस बार इंदौर एक पायदान फिसलकर नौवें नंबर पर पहुंच गया है।
नई उपलब्धि पर शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय ने इंदौर की जमकर तारीफ की है। मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने नतीजे जारी करते समय कहा कि इंदौर में जिन नालों के पास कोई जाना पसंद नहीं करता था, आज वहीं कई तरह के खेल आयोजित किए जा रहे हैं। इंदौर नगर निगम की मेहनत का ही कमाल है कि उन नालों में लोग मैरिज एनिवर्सरी तक मना रहे हैं।
बेंगलुरू और शिमला रहने के हिसाब से सबसे अच्छे शहर:
