मुंबई: इनकम टैक्स में गड़बड़ी करने के मामले में कुछ बॉलीवुड हस्तियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आयकर विभाग के मुताबिक कुछ फिल्म कंपनियों पर करीब 350 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आ रहा है।
आयकर विभाग ने कहा कि कंपनी के अधिकारी 350 करोड़ रुपये के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाए हैं। वहीं तापसी पन्नू के नाम पर 5 करोड़ की कैश रिस्पिट रिकवर हुई है, जिसकी जांच का काम चल रहा है। आयकर विभाग ने कहा कि 3 मार्च (बुधवार) से 2 बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउस, एक अभिनेत्री और मुंबई की 2 टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ये छापेमारी मुंबई, दिल्ली, पुणे और हैदराबाद में चल रही है।
ऑफिस और आवास समेत मिलाकर कुल 28 जगहों पर छापेमारी हो रही है। छापेमारी में इस बात के सबूत मिले है कि फिल्म प्रोडक्शन हाउस की वास्तविक कमाई के मुकाबले ज्यादा आय है। कंपनी के अधिकारी इस तरह के 300 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दे पाए।
प्रमुख अभिनेत्री द्वारा 5 करोड़ रुपये की नकद प्राप्ति के साक्ष्य बरामद किए गए हैं। आगे की जांच चल रही है। प्रमुख अभिनेत्री (तापसी पन्नू) द्वारा 5 करोड़ रुपये की नकद प्राप्ति के साक्ष्य बरामद किए गए हैं. आगे की जांच चल रही है. इसके अलावा, प्रमुख प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स द्वारा खर्चों को लेकर फर्जीवाड़े का पता चला है. इससे करीब 20 करोड़ की हेराफेरी की गई है। अभिनेत्री के मामले में भी ऐसा ही पाया गया है।
